धार: आगे चल रहे वाहन में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

धार.
लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मानसा से डेढ़ किलोमीटर दूर शनिवार शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर से रतलाम की ओर जा रही एक कार वाहन में जा घुसी। इसमें एक पुरुष की मौत हो गई। तो वहीं छह लोग घायल हुए हैं। इसमें दो छोटे बच्चे भी शामिल है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर घायल होने के चलते सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा कार में सवार लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

कार से उछल गए लोग
टक्कर इतनी जोरदार थी की एक कार पूरी चकनाचूर हो गई। वहीं कार में बैठे कुछ लोग कार से कुछ दूरी पर जा गिरे। राहगीरों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डाक्टरों की टीम द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हे इंदौर रेफर कर दिया। इस घटना में एक आदमी की मौत हो गई।

शनिवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे के बीच स्विफ्ट डिजायर कार का हादसा हुआ। सवार लोग इंदौर से रतलाम के ग्राम सेजावता जा रहे थे। वहीं घटना के बाद घायलों को तुरंत धार के जिला चिकित्सालय लाया गया। कानवन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वही मृत व्यक्ति का शव धार अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

6 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

6 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 hours ago