महाकाल के दर्शन करना हो जाएगा सरल, होटलों में मिलेगी पूरी जानकारी, कलेक्टर ने दिया आदेश

उज्जैन

भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) आने वाले श्रद्धालुओं को अब होटल में भी आरती और दर्शन व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी. इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं. होटल में फायर सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश भी दिए गए हैं.

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन जिले के सभी होटल संचालकों द्वारा अपने होटल में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. इस संबंध में होटल संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. होटल संचालकों से कहा गया है कि होटल्स में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी व्यवस्थित रजिस्टर में लिखी जाए. होटल्स में सीसीटीवी कैमरे डीवीआर के साथ लगाए जाएं, जिसमें होटल परिसर में आने-जाने वाले लोग स्पष्ट रूप से दिखाई दें.

उन्होंने आगे कहा कि महाकालेश्वर मन्दिर की आरती और दर्शन व्यवस्था की व्यवस्थित जानकारी होटल्स के रिसेप्शन काउंटर में एक निर्धारित आकार में प्रदर्शित कराएं. साथ ही महाकाल मन्दिर के हेल्प लाइन नम्बर 0734-2551295 को भी डिस्प्ले किया जाए. होटल्स की रेटलिस्ट भी व्यवस्थित चस्पा की जाए, जिसमें किसी प्रकार की विसंगतियां न हों.

फायर सुरक्षा ऑडिट हो
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी होटल में नगर निगम के माध्यम से समय-सीमा में फायर सुरक्षा ऑडिट कराया जाना सुनिश्चित किया जाए. होटल परिसर में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था रहे, ताकि लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी न हो. साथ ही यातायात बाधित होने की समस्या भी न बनें. श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत होटल में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए.

देनी होगी विदेशी पर्यटकों की जानकारी
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वो विदेशी पर्यटकों की जानकारी सीधे थाना प्रभारी को दें. इसके अलावा दो हफ्ते से अधिक समय तक होटल में रुकने वाले लोगों की जानकारी भी मुहैया कराए. जिन होमस्टे और गेस्ट हाउस संचालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें भी रजिस्ट्रेशन करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago