ITI में प्रवेश के लिये DSD पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

छिन्दवाडा
शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में प्रवेश सत्र 2024 में प्रवेश के लिये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन का कार्य 01 मई 2024 से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें 20 मई 2024 तक डी.एस.डी.पोर्टल (dsd.mp.gov.in) पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किये जा सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर ही समय-समय पर त्रुटी सुधार, च्वाईस फिलिंग, चयन सूची का प्रकाशन तथा प्रवेश दिनांक इत्यादि के संबंध में सूचना जारी की जायेगी। अधिक जानकारी के लिये प्रवेश प्रभारी के मोबाईल नम्बर-7354292696 पर संपर्क किया जा सकता है।

See also  कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *