मां काली देवी मां को प्रसन्न करने युवक ने चढ़ाई जीभ

शहडोल

मध्य प्रदेश में अंधविश्वास की एक घटना सामने आई है। शहडोल में एक युवक ने देवी मां को खुश करने के लिए अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी। जीप काटने के दौरान युवक का ढेर सारा खून निकल गया, जिससे वह मंदिर में ही अचेत होकर गिर पड़ा। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के छिरहटी गांव में रहने वाले युवक आकाश साहू पिता संतोष साहू दोपहर में सिद्ध बाबा काली मंदिर पहुंचा। वहां उसने जीभ काटकर मां काली को चढ़ाने का प्रयास किया। युवक ने शेविंग ब्लेड से जीभ को काटने का प्रयास किया था। इस दौरान युवक के जीभ से खून बहने लगा। युवक वहीं बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने बताया कि मामला मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। मंदिर में युवक ने जीभ काटने का प्रयास किया। शाम 6 बजे जब छिरहटी गांव का एक अन्य युवक मंदिर पहुंचा, तब उसने आकाश को अचेत अवस्था में देखा। उसने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि देवी को खुश करने के लिए युवक ने जीभ काटकर चढ़ाया है।युवक को गंभीर हालात में पहले बुढ़ार अस्पताल में  भर्ती कराया गया। वहां से प्राथिमक उपचार के बाद उसे खैरहा मेडिकल कालेज रेफर किया है। डॉक्टर का कहना है कि यह अंधविश्वास है। आदिवासी क्षेत्रों में आज भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित आकाश युवक दोपहर के अपने घर से काम करने जेएमएस के लिए निकला था। जब युवक काम पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। घायल युवक को गंभीर अवस्था में बुढ़ार के सरकारी अस्पताल लाया गया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago