शील नागू अब होंगे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस

भोपाल /जबलपुर

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ (Ravi Malimath) के रिटायर होने के बाद जस्टिस शील नागू (Justice Sheel Nagu) नए एक्टिंग चीफ होंगे. जस्टिस शील नागू वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) के जस्टिस हैं.

विधि मंत्रालय ने जस्टिस शील नागू को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस रवि मलिमथ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं. जिसके बाद 25 मई से जस्टिस शील नागू एक्टिंग चीफ जस्टिस का पद संभालेंगे.

कौन हैं जस्टिस शील नागू?

जस्टिस शील नागू का जन्म 1 जनवरी 1965 को हुआ. उन्हें 5 अक्टूबर 1987 को वकील के रूप में नामांकित किया गया. जिसके बाद वे जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी करने लगे. 27 मई 2011 को उन्हें हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाया गया. इसके दो साल बाद 23 मई 2013 को जस्टिस शील नागू को हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में वे प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे, इसके बाद वे मुख्यपीठ जबलपुर आ गए. जस्टिस शील नागू वर्तमान में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हैं.

चीफ जस्टिस रवि मलिमथ ने दिए कई बड़े फैसले

बता दें कि जस्टिस रवि मलिमथ ने 27 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे. उनका कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है. इस दौरान चीफ जस्टिस रवि मलिमथ ने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए.

5 अक्टूबर, 1987 को वकील के रूप में नामांकित हुए थे

एक जनवरी 1965 को जन्मे जस्टिस शील नागू बीकाम, एलएलबी 5 अक्टूबर, 1987 को वकील के रूप में नामांकित हुए थे। इसी के साथ हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी करने लगे थे। 27 मई 2011 को हाई कोर्ट के न्यायाधीश व 23 मई 2013 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए।  ग्वालियर बेंच के प्रशासनिक न्यायाधीश रहने के बाद इसी ओहदे पर वापस मुख्यपीठ  जबलपुर आ गए। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्यपालक अध्यक्ष के रूप में लोक अदालत के सफल आयोजन का प्रतिमान दर्ज किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: High Court

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago