सिलवानी स्टेट हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

 सागर
 जैसीनगर थान क्षेत्र के शोभापुर के पास रात एक एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब पौने नौ बजे बंजरिया निवासी राजकुमार दुबे अपने भाई रामनरेश दुबे और भोले प्रजापति के साथ बाइक क्रमांक एमपी 38 एम 4236 से जैसीनगर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सागर से जैसीनगर की ओर जा रही काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 जेडओ 8777 ने बाइक को शोभापुर गांव के पास सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एसयूवी और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे उतर गई। हादसे में 40 वर्षीय रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय भोले और 45 वर्षीय रामनरेश को गंभीर चोटें आई। पता चलते ही घटना स्थल से कुछ ही दूर स्थित गांव से ग्रामीण और बाइक सवारों के स्वजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत ही 108 एंबुलेंस से पहले जैसीनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से रात में ही दोनों को सागर रेफर कर दिया गया। बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां भोले की इलाज के दौरान तड़के चार बजे मौत हो गई, जबकि रामनरेश के हाथ, पैर में फेक्चर हैं। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

बुधवार सुबह रामनरेश और भोले के शव का पीएम कराने के बाद गांव ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही रात में मौके पर जैसीनगर थाना पुलिस पहुंच गई थी। स्कार्पियो सिलवानी के जैन परिवार की बताई जा रही है। स्कार्पियो में सवार लोगों को भी हादसे में चोटें आई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

हादसों का हाइवे

सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे क्रमांक 15 हादसों का हाइवे बन गया है। पिछले कुछ समय में लगातार यहां पर रेत के डंपरों के कारण सड़क हादसे में कई लोग जान गवां चुके हैं। जैसीनगर के आगे सिलवानी उदयपुरा से नर्मदा की रेत का परिवहन कर इसी रूट से सागर लाया जाता है। रेत से भरे डंपर तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यहां से गुजरते हैं। अमूमन कम ट्राफिक दबाव वाली इस सड़क पर ग्रामीण भी बेपरवाह और असावधानी पूर्वक चलते हैं, यही कारण है कि यदाकदा तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में वह आ जाते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago