हमारी अंतर्आत्मा की स्वच्छता बाहर भी दिखना चाहिए: सिंधिया

ग्वालियर
हमारी अंतर्आत्मा में जो स्वच्छता है वो बाहर भी दिखना चाहिए। हमें अपने शहर के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास को निखारना है तो पहले हमें अपनी गलियों को, सड़कों को, नालों को और घर के बाहर के  क्षेत्रों को साफ सुथरा करना होगा। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां महाराज बाड़े पर स्वच्छता महोत्सव की शुरुआत करते हुए कही।

श्री सिंधिया ने कहा कि स्वच्छता हमारी अंतर्आत्मा का अभियान है। इसकी सफलता के लिए हम सभी को मिलकर अपने प्रांगण, अपनी कॉलोनी और शहर को स्वच्छता के मामले में शिखर पर लाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि यह किसी को आगे या पीछे करने का नहीं बल्कि पूरी शिद्दत के साथ अपने शहर को स्वच्छता का सिरमोर बनाने के लिए जुटने का अभियान है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पूर्व मंत्री श्रीमती मायासिंह के साथ वार्ड 58 में सिंध विहार जाकर स्वयं झाडू लगाते हुए स्थानीय लोगों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।

नेता अफसरों के साथ विकास पर मंथन
इसी क्रम में सिंधिया कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पेयजल आपूर्ति सहित शहर विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। यहां से वह शहर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने निकलेंगे। इसके बाद जलालपुर के समीप बनाए गए नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। वहीं शाम 4 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

See also  मिल्क पाउडर से लेकर यूरिया तक का इस्तेमाल, मंदसौर में सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *