मुख्यमंत्री चौहान ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता, निर्देशक अग्निहोत्री को दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स'' के निर्माता और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को फिल्म की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य रहे अग्निहोत्री मूलत: मध्यप्रदेश के हैं। वे अनेक वर्ष भोपाल में भी रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने फीचर फिल्म "द कश्मीर फाइल्स'' के प्रदर्शन के लिए कर से छूट देने के निर्देश दिए। इसके परिपालन में आदेश जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में फिल्म को आगामी छह माह तक कर मुक्त रखा गया है। दर्शकों के लिए यह छूट सिंगल स्क्रीन थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स सहित सभी जगह फिल्म प्रदर्शन पर लागू रहेगी।

See also  पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं मिल रहें नए अवसर : मंत्री सारंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *