पं. प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग से शिकायत, चुनाव तक कथाओं पर रोक लगाने की मांग

सीहोर

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम के प्रसिद्ध शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इस बारे में जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने  भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम पर एक पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय को सौंपा। पत्र में  चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि पंडित मिश्रा मंच से विशेष पार्टी ओर नेताओं का प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा नेताओं को मंच पर बुलाकर जनता को गुमराह करते हैं। पत्र में उन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने की मांग भी की गई है।

चुनाव आयोग से कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत करते हुए कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने उन पर आरोप लगाया कि वे अपनी कथाओं के मंच से पार्टी विशेष का प्रचार कर रहे हैं। वे एक नेता का नाम लेकर लोकसभा चुनाव में उनके दल को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने पं. मिश्रा पर धर्म का राजनीतिकरण करने का आरोप भी लगाया। अपने आरोपों के समर्थन में शर्मा ने महाराष्ट्र के परतवाड़ा में 6 मई को हुई कथा का वीडियो भी सौंपा।

इस मामले को लेकर शर्मा ने कहा, 'पंडित मिश्रा खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हुए आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वे पहले भी देश के संविधान को बदलने, लोकतंत्र को खत्म करने और हिंदू राष्ट्र बनाने जैसे बयान देते रहे हैं। उनका देश के लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है। वे जानबूझकर कथाओं में भाजपा नेताओं को बुलाकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाए हुए कहा कि कथा के दौरान मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे। यह चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन और संविधान विरोधी हरकत है। इसी कथा के आखिरी दिन 12 मई को महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी नवनीत राणा ने भी धर्म के नाम पर वोट मांगे थे।

इस दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि परतवाड़ा की कथा में मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा को बुलाकर धर्म का राजनीतिकरण किया। शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग को धर्म का राजनीतिकरण करने को लेकर कथावाचक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश देना चाहिए। साथ ही राणा का नामांकन पत्र खारिज भी करना चाहिए।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की तरफ से विठलेश सेवा समिति ने आरोपों का जवाब दिया। समिति के समीर शुक्ला ने कहा, 'पंडित जी ने किसी पार्टी विशेष को वोट देने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने कहा था कि सनातन के लिए मतदान कीजिए।'

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago