छत्तीसगढ़

CG : सोशल मीडिया में की दोस्ती, घुमाने के बहाने कर दिया रेप

पेंड्रा। पेंड्रा जिले में सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद युवक ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग के साथ रेप किया। प्रेमजाल में फंसाकर 21 मई मंगलवार को नाबालिग को सूने पोल्ट्री फार्म ले गया, जहां दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गांव का रहने वाला युवक विवेक पोर्ते ने सोशल मीडिया के जरिए मरवाही थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग को 15 दिन पहले दोस्त बनाया था। उसके बाद उसे लगातार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लगभग नाबालिग 15 दिन पुरानी दोस्ती पर युवक के झांसे में आ गई और आरोपी के साथ बाइक में घूमने के लिए तैयार हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से सवार होकर घूमने चले गए। इस दौरान रास्ते में आरोपी विवेक का दूसरा साथी देवन सिंह आयाम भी मिला। वह भी दोनों के साथ मोटरसाइकिल में सवार हो गया और पेण्ड्रा से मरवाही के मुख्यमार्ग पर स्थित कोदवाही गांव में सूने पोल्ट्री फार्म में ले गया, जहां दोनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग जब बेहोश हो गई तो आरोपियों ने नाबालिग को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। नाबालिग को जब होश आया तब उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्ची को पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाला। नाबालिग ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। नाबालिग को लेकर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। वहीं दोनों आरोपी भागने के फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिलते ही बच्ची और परिजनों के बयान के आधार पर तत्काल सके बाद आरोपी की पतासाजी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

14 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

23 minutes ago
CG : समय पर खाद, बीज और ऋण से खुशहाल हुई खेती

CG : समय पर खाद, बीज और ऋण से खुशहाल हुई खेती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी पहल से किसान सोमारू की राह हुई आसान रायपुर,…

28 minutes ago
CG : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

CG : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के…

33 minutes ago
CG : भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की …

CG : भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला…

35 minutes ago