CG : भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की …
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला है। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण और रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का दावा है कि भालू बीते कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता फड़ों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सुखानाला में मंगलवार को एक वृद्ध भालू मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि भालू काफी कमजोर और उम्रदराज हो गया था।
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…