कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं करीब 15 घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को परिवार में ही बेटी रानी कुमारी की शादी हुई है। बेटी को लेने के लिए रीति-रिवाज के साथ गांव और परिवार वालों के साथ एक पिकअप में 40 लोग सवार होकर सतरेंगा से चौथिया जाने के लिए निकाले थे। तभी गांव से महज 1 किलोमीटर आगे निकले ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिकअप पलट गया। इस हादसे में 70 वर्षीय कोदो राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
मृतक कोदो राम के दामाद इतवार सिंह ने बताया कि, चौथिया जाने के लिए सभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर झाबर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन का चालक शराब के नशे था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…
जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…
चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…