महिला के यूरिन ब्लैडर से आधा किलो का पत्थर निकला

सागर. 
प्रदेश के सागर जिले में एक महिला की डिलेवरी से पहले उसके यूरिन ब्लैडर से नारियल जैसा पत्थर निकला है, इतना बड़ा पत्थर निकलते देख चिकित्सक टीम भी हैरान रह गई। ये पत्थर भी कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि करीब आधा किलो का था, हालांकि ऑपरेशन के बाद महिला और बच्चे दोनों की स्थिति ठीक है। लेकिन ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि लोगों ने इससे पहले काफी ऐसा मामला नहीं सुना था।

जानकारी के अनुसार सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान ब्लैडर स्टोन का सफल ऑपरेशन किया गया। महिला के ब्लैडर से करीब आधा किलो का स्टोन निकला है, जो करीब नारियल जैसा नजर आ रहा है। लेकिन ये बात अच्छी है कि इस ऑपरेशन के सफल हो जाने के साथ ही मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

20 साल की महिला को आधा किलो का स्टोन
ये सुनकर हर कोई हैरान था, क्योंकि महज 20 साल की महिला के ब्लैडर से करीब 500 ग्राम का स्टोन निकला, दरअसल सानौधा गांव निवासी प्रीति अहिरवार (20) को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे डिलेवरी के लिए जिला चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन वहां उपयुक्त इंतजाम नहीं होने के कारण उन्होंने महिला को वहां से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां पहुंचने के बाद महिला की समस्या जानने के लिए सोनोग्राफी की गई तो चिकित्सक भी देखकर हैरान रह गए, क्योंकि उसमें ब्लैडर में स्टोन नजर आ रही थी, स्टोन काफी बड़ा होने के कारण चिकित्सकों के लिए उसे निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके बाद प्रोफेसर डॉक्टर किरण नागर की टीम ने इस केस को हैंडल करते हुए सर्जरी शुरू की तो पहले पेट खोलते ही बच्चा निकाला, वह भी करीब १ किलो ७०० ग्राम का था, इसके बाद यूरिन से स्टोन निकालने के लिए ऑपरेशन किया, तो आधे घंटे में करीब १० सेंटीमीटर लंबा आधा किलो वजनी स्टोन निकाला गया।

See also  मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *