इंदौर में व्यस्त चौराहों पर रेड सिग्नल का समय कम करने का आदेश जारी

इंदौर

 इंदौर (Indore) यातायात प्रबंधन पुलिस ने शहर के चौराहों पर रेड सिग्नल का समय कम कर दिया है. अब लोगों को चिलचिलाती धूप से ट्रैफिक सिग्नल पर कुछ राहत मिलेगी. तापमान की बढ़ोतरी को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल की तकनीकी टीम द्वारा आवश्यकता अनुसार कुछ चौराहों के सिग्नल टाइमिंग में बदलाव किया गया है. खास तौर पर 11:30 से 4:30 बजे तक की टाइमिंग जरूरत के हिसाब से कम की गई है.

इसमें मुख्य रूप से बीआरटीएस के स्कीम नंबर 78 चौराहा पर पूरे सर्कल में टाइमिंग 145 से कम कर 111 सेकंड की गई. वहीं सत्यसाईं पर यह टाइमिंग 190 सेकेंड से कम कर 160 सेकंड, इंडस्ट्रीज हॉउस तिराहा पर 144 से 114 सेकंड, पलासिया चौराहा पर 187 सेकंड से कम कर 142 सेकंड, गीताभवन पर 199 से 155, नवलखा पर 215 से 155 सेकंड का समय किया गया.

ऐसे में अब वाहन चालकों को रेड लाइट में 1 से 1:30 मिनट का ही इंतजार करना होगा. इसी प्रकार आवश्यकता अनुसार अन्य चौराहों पर भी टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है. इसके फलस्वरुप वाहन चालकों को अनावश्यक धूप में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन भी हो सकेगा. शाम 4:30 के बाद पिक ओवर्स में सिग्नल टाइमिंग सामान्य जैसा ही चलेगा.

रेड सिग्नल का समय 20 से 80 सेकंड तक कम
दरअसल, सांसद शंकर लालवानी ने अत्यधिक गर्मी के कारण डीसीपी ट्रैफिक से रेड सिग्नल पर समय कम करने का अनुरोध किया था. सांसद लालवानी द्वारा पुलिस से व्यस्त चौराहों पर रेड सिग्नल का समय कम करने का अनुरोध करने के बाद डीसीपी (यातायात) अरविंद तिवारी द्वारा इस विषय को लेकर आदेश जारी किए. चौराहों जहां पर ऑटोमैटिक सिस्टम है, वहां शुक्रवार सुबह से बदलाव लागू किया गया और इन चौराहों पर रेड सिग्नल का समय 20 से 80 सेकंड तक कम कर दिया गया है.

आदेश के मुताबिक उन सिग्नलों पर कोई बदलाव नहीं होगा, जहां सिग्नल टाइमिंग 20 सेकेंड ही है. ऐसे सिग्नल जिनका समय 21 से 40 सेकंड का है. वहां यह समय 5 सेकंड कम हो जाएगा. इससे स्क्वायर पर 20 सेकंड की बचत होगी. इसी तरह 41 से 60 सेकंड की टाइमिंग वाले सिग्नल पर 10 सेकंड कम हो जाएंगे.

इससे करीब 40 सेकंड की बचत होगी. इन चौराहों पर सिग्नल टाइमिंग 61 से 80 सेकेंड के बीच है. वहां 15 सेकेंड की कटौती की गयी है. चौराहे पर कुल ट्रैफिक एक मिनट पहले चल सकेगा. जिन सिग्नलों की सिग्नल टाइमिंग 80 सेकंड से अधिक है, उन सिग्नलों की टाइमिंग 20 सेकंड कम करने के निर्देश दिए गए हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

3 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago