स्वच्छा सर्वेक्षण 2022 की तैयारी, राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

कटनी

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप निकाय द्वारा की जाने वाली तैयारियों की भौतिक समीक्षा तथा निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को मार्गदर्शन के लिए शासन द्वारा राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कटनी के लिए नियुक्त राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी और अधीक्षण यंत्री सुरेश सेजकर ने बुधवार को निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में शहर के कई इलाकों, एम.एस.डव्ल्यू प्रसंस्करण केंद्र, पुरानी कचहरी स्थित आनंदम केन्द्र तथा बर्तन बैंक आदि स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आनंदम केंद्र और बर्तन बैंक के व्यवस्थित संधारण के लिए खुशी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के प्रयासों की सराहना करते हुए निरीक्षण के दौरान अब तक के स्थलों में सर्वक्षेष्ठ स्थल की बात कही। साथ ही, केन्द्र में उपयोगी और अच्छी कंडीशन की सामग्री देने वाले नागरिकों की भी सराहना की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रयास को सार्थक जनउपयोगी प्रयास बताया।

कलेक्ट्रेट से मिशन चौक, कोतवाली तिराहा, जिला चिकित्सालय पहुंच मार्ग सहित नगर के अन्य स्थलों की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न स्थलों की दीवारों पर बिखेरी गई विभिन्न सुदंर कालाकृतियों का आंकलन किया। इसके साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मानकों अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।

See also  प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *