छत्तीसगढ़

CG : अवैध कब्जा हटाने की मांग, सैकड़ों ग्रामिणों ने मुख्य सड़क पर किया चक्काजाम

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने आज अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इससे पौने दो घण्टे तक आवागमन प्रभावित रहा. अधिकारियों की समझाइश और तत्काल बेजा-कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम समाप्त हुआ. बता दें कि ग्रामीणों द्वारा अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम खत्म करने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीण कब्जा हटाने की मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद प्रशासन ने जब तत्काल अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम ख़त्म किया. कुर्रा ग्रामवासियों के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों ने गांव में स्थित करोड़ो की सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर लिया था, जिसे हटाने की मांग करने के बावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था. पौने 2 घंटे तक फंसी रही गाड़ियां गौरतलब है कि, अभनपुर-नवापारा मुख्य मार्ग रायपुर से देवभोग मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो छत्तीसगढ़ को उड़ीसा से जोड़ता है. इसके चलते इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में सवारी बसें, भारी वाहन और लोगों का चौबीसों घंटे आना-जाना लगा रहता है. ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते मार्ग पर कई गाड़ियां करीब पौने 2 घंटे तक फंसी रही. चक्काजाम खत्म होने के बाद तेज गर्मी की वजह से हलाकान हो रहे लोगो ने राहत की सांस ली.

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

4 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

5 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

6 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

6 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

6 hours ago