उमा भारती का BJP की सीटों को लेकर बड़ा दावा, ‘400 नहीं विपक्ष का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा

 ग्वालियर

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने उन मुद्दों को उठाया ही नहीं है, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं. ये मोदी विरोधी एकता है, मोदी विचार विरोधी एकता नहीं है. मुझे लगता है कि इस चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा. पीएम मोदी 400 नहीं 500 पार होंगे.

दरअसल, उमा भारती ग्वालियर पहुंची थीं, यहां उन्होंने जयविलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से इस घड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हूं. यह वादा करती हूं कि पूरे जीवन भर उनको माता-पिता की कमी खलने नहीं दूंगी. इसके साथ ही पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया में बड़ा भविष्य देखती हूं.

कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया- उमा भारती

इससे पहले भी उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि उसके बारे में कुछ कहा जाए. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है. देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया. देश में सिख दंगे करवाए. यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं.

उमा भारती ने कहा था कि देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है. इसके अलावा उमा भारती ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया अभी भी अपने आप को रानी और राहुल शहजादे समझते हैं. उमा भारती ने कहा था कि देश आजाद हो गया, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Uma Bharti

Recent Posts

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…

25 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…

35 minutes ago
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

12 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

13 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

13 hours ago