प्रदेश में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया

भोपाल
 वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश  का मौसम अचानक से बदल गया है। एमपी मौसम विभाग ने  19 मार्च 2022 शनिवार को कई जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।मार्च माह के अंत तक एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है और ग्वालियर में अप्रैल माह में तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। विदर्म पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी हो गया है और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं। वही इन तीनों वेदर सिस्टमों के प्रभाव से रविवार-सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना है।

See also  सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्रियों की जंग! इंस्टाग्राम पर CM योगी का दबदबा, पोस्ट करने में मोहन यादव सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *