CG : कोटवार गिरफ्तार, जमीन हथियाने हत्या की कोशिश करने के आरोप

बिलासपुर तखतपुर थाना इलाके में ग्राम बीजा के कोटवार ने जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान लेने की कोशिश की और उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला अलका कोल, गांव की सरपंच रह चुकी है। घायल महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक Virendra Rajak गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। इस जमीन पर कोल परिवार पिछले 25 वर्षों से खेती करता आ रहा है। उन्होंने कोटवार का विरोध किया।

मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर से कोटवार द्वारा महिला को कुचलने का प्रयास करते हुए साफ देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर तखतपुर थाने का घेराव भी कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुलिस Police ने कोटवार वीरेंद्र रजक सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। कोटवार व उसके एक साथी को गिरफ्तार Arrested कर लिया गया है।

See also  CG : गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन की गोताखोर टीम ने मुरुमसिल्ली जलाशय में डूबे दो मछुआरों के शव खोज निकाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *