CG : भीषण गर्मी से अब तक 5 लोगों की मौत

रायपुर Raipur। छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू Heatwave की चपेट में हैं। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीटवेव heatwave का असर दिखा दिया। इस दौरान बिलासपुर Bilaspur में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है।

इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 16 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग weather department के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

See also  राजनांदगांव : घायल जवानों की जान बचाना ही हमारी प्राथमिकता थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *