बस्तर में भीषण गर्मी Extreme heat ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दिन में जहां चिलचिलाती धूप और गर्मी पड़ रही है तो वहीं रातें भी गर्म है। गर्मी की वजह से लो वॉल्टेज low voltage की समस्या भी बनी हुई है। यही कारण है कि बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर Jagdalpur में लगातार दो दिनों में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट Transformer Blast के 2 हादसे भी हो चुके हैं। शनिवार को साईं मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की वजह से शहर के आधे हिस्से की बत्ती गुल रही। भीषण गर्मी से लोग काफी हलाकान हो गए। हालांकि किसी तरह से विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत की। जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। दरअसल शनिवार को नौतपा का आठवां दिन था। सातवें दिन के मुकाबले आठवें दिन कुछ जिलों में तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन उमस भारी गर्मी रही। नौतपा के आठवें दिन 41.9डिग्री तापमान के साथ कांकेर सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं नारायणपुर में 39.5 डिग्री, बस्तर में 39.2 डिग्री, दंतेवाड़ा में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…
भोपाल राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…
भोपाल प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…
रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…