छत्तीसगढ़

CG : बिश्नोई गैंग के चारों आरोपि को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

अभनपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो कारोबारियों की हत्या करने आए लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के गिरफ्तार चार शूटरों की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। आठ दिन की रिमांड के बाद रविवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से संभवतः आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया जाएगा। पुलिस अब तक आरोपितों से कुछ खास जानकारी नहीं जुटा पाई है। किसी ने रिमांड में मुह नहीं खोला है। पुलिस का कहना है कि सभी का माइंड वाश किया गया है। पुलिस की टीम फिलहाल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिस्टल सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आइबी से मिले इनपुट के बाद तत्काल घेराबंदी करते हुए बिश्नोई गैंग के चारों आरोपितों को पकड़ा था।

पुलिस के हाथ अब तक सिर्फ सबूत के तौर पर सुपारी लेने वाले पप्पू सिंह और मलेशिया से गैंग को आपरेट कर रहे मयंक सिंह के बीच हुई चैटिंग और कुछ ई-मेल ही हाथ लगे हैं। वहीं पुलिसिया हिरासत में चारों सुपारी किलरों ने अब तक अपनी जुबान तक नहीं खोली है। रायपुर क्राइम ब्रांच अब चारों गिरफ्तार शूटरों में से आरोपित रोहित स्वर्णकार का डेढ़ महीने पुराना काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) खंगालने में जुट गई है। सुपारी किलर रोहित डेढ़ महीने पहले भी रायपुर आया था। अलग-अलग होटलों में रुककर उसने पूरी रेकी की थी। शहर के कई बड़े होटलों में भी रहा है। तेलीबांधा, स्टेशन रोड के होटर में रूका था। जहां से उसने वारदात को कब कहां और कैसे अंजाम देना है इसका पूरा प्लान तैयार किया था। पुलिस अब यह देख रही है कि उस दौरान रोहित ने किससे किससे संपर्क किया था। कहां-कहां गया था ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता चल सके।

kgnews

Recent Posts

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

1 hour ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

2 hours ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

3 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

3 hours ago