छत्तीसगढ़

CG : Officer से 4 लाख की ठगी, कबीर नगर थाने में FIR दर्ज

रायपुर यू-ट्यूब चैनल Youtube channel को लाइक और सब्सक्राइब करने पर मोटा कमीशन देने का झांसा देकर एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी से चार लाख की आनलाइन ठगी online fraud कर ली गई। अधिकारी का भरोसा जीतने के लिए ठग ने शुरुआत में 150-150 रुपये खाते में जमा किए। उसके बाद टास्क देना शुरू किया। टास्क पूरा करने पर फिर 2800 और 3000 रुपये दिए। इस तरह अधिकारी Officer को ठग पर पूरा भरोसा हो गया। उन्हें फिर 10 हजार, 35 हजार और 50 हजार रुपये का टास्क दिया। टास्क पूरा करने के लिए पैसा जमा करने को कहा गया। 35 हजार रुपये जमा करने पर टास्क पूरा होते ही 45 हजार देने का झांसा दिया गया। अधिकारी झांसे में आकर पैसा जमा करने लगे। धीरे-धीरे कर चार लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन टास्क करने के बाद भी पैसा नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि कबीर नगर Kabir Nagar निवासी शुभम श्रीवास्तव एम्स में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनके पास पिछले साल 27 अक्टूबर को पार्ट टाइम जाब का मैसेज आया। उन्होंने मैसेज में आए लिंक को खोलकर देखा। लिंक खोलते ही टेलीग्राम के एक ग्रुप में जुड़ गए। उसमें यू-ट्यूब का लिंक दिया गया था। उसे लाइक और सब्सक्राइब करने पर कमीशन का झांसा दिया गया। उन्होंने ठगों के बताए अनुसार काम करना शुरू कर दिया। ग्रुप में लोग मैसेज करने लगे कि उन्हें एक लाख रुपये मिले हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

11 hours ago