1 अप्रैल से प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ 31% महंगाई भत्ता

भोपाल

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% की बढ़ोतरी करने का आदेश वित्त विभाग ने जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 अप्रैल से बढ़ा हुआ DA मिलने लगेगा। अब कर्मचारियों को 20% से बढ़कर 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया था। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।

दरअसल, वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 20% महंगाई भत्ता मिल रहा है और अब 1 अप्रैल 2022 से 11% DA बढ़ने के बाद 31% डीए दिया जाएगा। इस संबंध में मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए है, इसका लाभ प्रदेश के आईएएस, आईपीएस, आईएमएस, राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक सहित 6.40 लाख नियमित और 60 हजार के करीब कार्यभारित कर्मचारियों को मिलेगा।

वित्त विभाग ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में मार्च 2022 से 11 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते का भुगतान माह मार्च पेड अप्रैल 2022 से मिलेगा। उपरोक्त वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवको को माह अक्टूबर 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने 5 मार्च 2022 को अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों क इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र और कैबिनेट की बैठक में भी इस पेश किया गया था। इसके लेकर आज 21 मार्च को वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

See also  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- भारत को अस्थिर करने के विदेशी मंसूबे हुए नाकाम

जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की मानें तो इस महंगाई भत्ते में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 1705 ₹ से 3058 रू, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 2145 से 7771 रुपए, द्वितीय श्रेणी कर्मचारी को 617 रू से 12518 और प्रथम श्रेणी कर्मचारी को 13541 से 22253 प्रतिमाह का लाभ होगा।DA बढ़ने से कर्मचारियों के वेतन में 3 से 12 हजार रुपये की वृद्धि होगी। कर्मचारी नेताओं के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में 3-4 हजार, तृतीय श्रेणी को 5-6, द्वितीय श्रेणी को 6-9 और प्रथम श्रेणी के अधिकारी को 9 से 12 हजार रुपये तक बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *