CG : पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत

जशपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. सरईपानी गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिला के बगीचा के ग्राम घाेघर निवासी मदन राम अपने बेटे रूपक कुमार के साथ एक ही बाईक में सवार हाेकर अपने दमाद के घर नकबार गए थे. वहां से देर रात घर वापिस लौटते समय ग्राम सरईपानी के पास उनकी बाईक को एक अज्ञात वाहन ने ठाेकर मार दी, जिससे पिता-पुत्र दाेनाें की मौके पर ही माैत हाे गई. road accident jashpur सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग किया और दोनों के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस दुर्घटना के लिए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.

See also  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 27 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *