CG : खुजली फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, 12 से अधिक बच्चे चपेट में

जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के पहाड़ी कोरवा गांव कुढ़ाटेपना मे खुजली का संक्रमण फैल गया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव के लिए रवाना हो गई है। इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज गर्मी और उमस के साथ कभी बारिश भी हो रही है। इस बदलते मौसम के साथ ग्रामीण इलाकों में संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले के बगीचा विकासखंड में ग्राम पंचायत बुटंगा के कुढ़ाटेपना कोरवा बस्ती में दर्जनों पहाड़ी कोरवा बच्चे खुजली से संक्रमित हो गए हैं जो अन्य बच्चों में लगातार फैलता जा रहा है। अब तक स्वास्थ्य अमला ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाया है जिसके कारण ईलाज नहीं हो पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुढ़ाटेपना कोरवा बस्ती में पिछले कई दिनों से पहाड़ी कोरवा बच्चे खुजली से परेशान हैं। गांव में परिजनों में बताया कि एक बच्चे से शुरु हुई यह बीमारी धीरे धीरे अन्य बच्चों में फैलती जा रही है। बच्चों के साथ बड़ों में भी संक्रमण फैल रहा है। जिनमें पियरमुनि, नरेश उम्र 9 साल शोभनाथ राम पहाड़ी कोरवा,नितेश उम्र 3 वर्ष हेमंत राम,गीतेश 2 साल,राकेश 5 वर्ष पिता संजय सूरदास,सतीश उम्र 10 पिता इंदर साय,अमोश उम्र 5 इंदरसाय सभी खुजली से संक्रमित हैं।

See also  CG : खैरागढ़ में कपड़ा दुकान में भीषण आग, 7 लाख से ज्यादा का सामान जलकर खाक! ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *