मुख्यमंत्री ने मशहूर फिल्म कलाकार श्री नत्थू दादा के निधन पर दुःख प्रकट किया

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार श्री नत्थू दादा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। वे राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर के निवासी थे। 

    मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि वे छोटे कद के बड़े कलाकार थे। उन्होंने अपने समय के अनेक जाने-माने फिल्म अभिनेताओं के साथ हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *