आइसक्रीम का ठेला लगाने को लेकर विवाद ,एक की मौत, तीन घायल

 भिंड
 भिंड जिले की मेहगांव तहसील में घर के सामने आइसक्रीम का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गई। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों द्वारा इनमें से एक युवक की पीठ पर तेजाब भी फेंका गया है। घायलों को मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मेहगांव के सदर बाजार में 45 वर्षीय ओम पुत्र नाथूराम गोस्वामी के घर में आइसक्रीम की फैक्ट्री लगी हुई है। इस वजह से ओम के घर के सामने आइसक्रीम के ठेले खड़े होते हैं। घर के बाहर ठेले खड़े होने को लेकर ओम के घर के सामने रहने वाले बाबू सोनी, गोविंद सोनी और गोपाल सोनी से शुक्रवार की दोपहर तीन बजे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आरोपितों ने दुनाली बंदूक से ओम के सीने में गोली मार दी। इस वजह से ओम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओम के भतीजे 35 वर्षीय पवन पुत्र सुरेश गोस्वामी, वीरू पुत्र सुरेश गोस्वामी गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद यहीं तक नहीं थमा, इसके बाद आरोपितों ने अपनी ज्वैलरी की दुकान से तेजाब निकालकर मृतक के तीसरे भतीजे सूरज पुत्र सुरेश गोस्वीमी की पीठ पर तेजाब डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई और घायलों को गंभीर हालत में मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गए।

See also  कैंसर पीड़ित बच्ची की मुस्कान के लिए कमिश्नर सविता प्रधान ने मुंडवाया सिर, सिंगरौली में मिसाल बनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *