पन्ना की नेहा शर्मा ने MPPSC exam में सभी को पीछे छोड़ते हुए सीएमओ पद प्राप्त किया

पन्ना
 होनहार बिरवान के होत चीकने पात की कहावत को बुंदेल खण्ड के पन्ना स्थित धाम मोहल्ला निवासी कुमारी नेहा शर्मा नें कर दिखाया है। नेहा शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ दृणता एवं धैर्य का परिचय देते हुए एमपी पीएससी में सीएमओ का पद प्राप्त कर बुंदेलखण्ड के साथ धामी समाज का नाम रोशन किया है। नेहा शर्मा ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के साथ दर्पण सिविल सविसेस भोपाल के राकेश नागर, पन्ना की टेम्पल कोचिंग क्लासेेस के राजेश अग्रवाल को देती हैं। इस उपलब्धि पर नेहा शर्मा के पूरे रिस्तेदारों व परिवार के लोगों ने बधाई के साथ आशीर्वाद दिया है।

माता-पिता का सपना किया पूरा
परमधामवासी पिताश्री कृष्ण गोपाल शर्मा एवं माता अनीता जी की लाड़ली कुमारी नेहा के लिए पिता कृष्ण गोपाल हमेशा से मार्ग दर्शक के रूप मे उसके साथ जब तक थे वे हमेशा उसके बढ़ते कदम में हर तरीके से सहयोग करते रहे। पिता जी के साथ छोड़ने के बाद बड़े भाई विनय एवं माता अनीता जी के साथ मिल कर अपने को संभाला और लगातार संघर्ष के बाद पहली नौकरी 2019 में मंडी इंस्पेक्टर के पद पर पवई में पदस्थ हुई। इसके बाद भी बिना किसी से बताए वे एमपीपीएससी की तैयारी नौकरी के बाद मिलने वाले समय में करती रहीं।

आशीर्वाद के साथ मिल रही बधाईयां
इस उपलब्धि पर श्री 108 प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट पन्ना के धर्मगुरु डॉ. दिनेश पंडित जी साथ महाप्रबंधक डी.बी.शर्मा एवं ट्रस्टीगणों, सभी मंदिर श्री के पुजारीगण के साथ धामी भाई वृह्द कमेटी पन्ना के सभी पदाधिकारीगणों के साथ मौसा-मौसी में श्रीमती सरोज बृजेश पंडित(मुन्नी बहन),श्रीमती शशि यशवंत शर्मा, श्रीमती रीता राजेश शास्त्री, श्रीमती संगीता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती प्रीति राजेश धामी एवं मामा-मामी में प्रमोद-सुमन शर्मा, राजेश-गीता शर्मा, मनीष -रचना शर्मा के साथ समस्त परिवार ने नेहा शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: MPPSC exam

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

8 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

8 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

9 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

9 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

9 hours ago