भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नर्मदापुरम जिले के प्रख्यात पर्यटक स्थल और मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में विशिष्ट वास्तु-कला के प्रतीक बायसन लॉज भवन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भवन के विभिन्न कक्ष में जाकर जैव विविधता के प्रदर्शित नमूनों की जानकारी प्राप्त की। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व द्वारा इस भवन का संधारण किया जाता है। वर्तमान में इस भवन में प्रदर्शित चित्रों और जीवाश्मों से वन्य-जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक सम्पदा की झलक बायसन लॉज में देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं।

स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) को किया नमन
मुख्यमंत्री चौहान ने बायसन लॉज में स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मामहाराज) की स्मृतियों को भी नमन किया। खेल मंत्री और अम्मा महाराज की बेटी श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि आपातकाल की अवधि में तत्कालीन सरकार द्वारा उनकी माताजी को यहाँ कुछ माह निरूद्ध रखा गया था। इस भवन से परिवार की स्मृतियाँ जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय की तरह था। प्रदेश के अनेक स्थानों पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी निरूद्ध किए गए थे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, माधवदास अग्रवाल, कमल धूत आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *