छत्तीसगढ़

CG : ट्रेलर की ठोकर से युवक का सिर कटा

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर Trailer Vehicle की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मस्तूरी थाना Masturi Police Station के मल्हार चौकी क्षेत्र की है। bilaspur road accident जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के ग्राम नरियरा का रहने वाला संजू धीरही (26) और दोस्त राजा सुमन (27) दोनों मामा ससुर के दशगात्र में शामिल होने के लिए ग्राम नेवारी आए थे। इसी बीच दोपहर में दोनों किसी काम से निकले थे, कुछ देर बाद नेवारी लौटते वक्त जोंधरा तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। Mulmula Area इस हादसे में संजू का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया और 20 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजा सुमन भी बाइक से गिर कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

14 minutes ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

2 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

3 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

3 hours ago