2 करोड़ 60 लाख की धोखाधड़ी में पास्टर पर मामला दर्ज

जबलपुर
 जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( EOW) ने शहर के तिलहरी इलाकें में रहने वाले दंपति पर मामला दर्ज किया है, दरअसल आरोपी पास्टर जय सिडनी और वैपुरी माधवी दोनो पति पत्नी है, दोनो एनजीओ चलाते है, जिसका नाम क्रिश्चियन आर्गेनाइजेशन फार सोशल सर्विस है, दंपति इस आर्गेनाइजेशन के माध्यम से लोगो से मिलते जुलते थे और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर गरीब बच्चो के लिए स्कूल खोलने के नाम पर फंड लेते थे।

इस दंपति ने तिलहरी और बिलहरी इलाके में महिलाओं का एक ग्रुप बनाकर उनसे स्कूल खोलने के नाम पर पैसे लिए और एनजीओ के नाम की रसीदे लोगो को दी, लंबे समय तक जब स्कूल नही खोला गया तब महिलाओं को समझ में आया कि उन्हें बेवकूफ बनाकर धोखा किया गया है, दंपति ने कई महिलाओं से करीबन 2 करोड़ 60 लाख रुपये हड़प लिए। जिसके बाद महिलाओं ने शिकायत का आवेदन जबलपुर ईओडब्ल्यू एस पी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत को दिया, जिसमें जांच के बाद शिकायत को सही पाया गया है, जांच के बाद दंपति पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जांच में इस आर्गेनाइजेशन से जुड़े और कई बड़े चेहरों का खुलासा हो सकता है।

See also  जिले के अंदर ही नहीं संभाग के दूसरे जिलों के लिए भी मिलेगा शव वाहन:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *