सटोरियों से उज्जैन में 15 करोड़ कैश जब्त, विदेश करेंसी जब्त, 9 गिरफ्तार 7 देशों की करेंसी मिली

उज्जैन

उज्जैन में क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी करके 9 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा फरार हो गया है। मौके पर 7 देशों की करंसी समेत करोड़ों रुपए के नोट बरामद किए गए हैं। कैश की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। वह देश छोड़कर ना भाग सके इसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की बात कही गई है।   

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीयूष चोपड़ा बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का गिरोह चला रहा है। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद गुरुवार रात से उज्जैन में 2-3 जगहों पर दबिश दी गई। प्रदीप शर्मा के अनुसार थाना खारा कुआ क्षेत्र अंतर्गत मुसद्दीपुरा और थाना नीलगंगा अंतर्गत कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से करोड़ों रुपए कैश भी बरामद किए गए। गिनती के बाद 14.58 करोड़ भारतीय करंसी मिली। विदेशी नोटों की गिनती अभी नहीं हो पाई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, देसी-विदेशी सिमकार्ड, पेन ड्राइव, मेमेरी कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि भी जब्त किए हैं। आरोपियों के पास नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई। फरार आरोपी पीयूष के मुसद्दीपुरा स्थित आवास पर नोटों को 11 बैगों में भरकर रखा गया था। अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल समेत 7 देशों की करंसी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पीयूष बिल्डर का काम भी करता है। वह परिवार के साथ लाटविया देश भागने की फिराक में था, जिसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है। पुलिस ने ईडी और इनकम टैक्स को भी भारी मात्रा में कैश बरामदगी की सूचना दी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

1 hour ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

2 hours ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

3 hours ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

3 hours ago