मध्यप्रदेश में 17-18 जून को मानसून की एंट्री संभव, प्री-मानसून की एक्टिविटी

भोपाल
मध्यप्रदेश में 17-18 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर है। मौसम वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि मानसून की गतिविधियां कब से मध्यप्रदेश में शुरू हो जाएंगी. मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से लोग 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी को झेल रहे हैं और अब सभी को मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार है.

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित 27 जिलों में प्री मानसून एक्टिविटी हो सकती हैं. इसका मतलब है कि इन 27 जिलों में से किसी भी जिले में अचानक तेज बारिश और आंधी आ सकती है, जिससे मौसम में ठंडक घुलेगी और गर्मी की तीव्रता कम हो सकेगी.
आखिर मौसम में इस बदलाव की वजह क्या है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है. इस वजह से आंधी-बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है.यह अगले कुछ दिनों तक कायम रहेगी. मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में 18 जून तक मानसून के हर हाल में आ जाने की पूरी संभावना बनी हुई है और यह मध्यप्रदेश में उसके दक्षिणी इलाकों से प्रवेश कर सकता है. यानी बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी आदि शहरों में पहले मानसून की दस्तक हो जाएगी.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार,  उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,पन्ना,दमोह,सागर और पांढुर्ना में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर में लू चलने की संभावना है.

सबसे अधिक तापमान खजुराहो में
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है. बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजगढ़ में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

17-18 जून से मिल सकती है राहत
केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे राज्य में मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है. ऐसे में 17- 18 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है. 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredrain

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago