मुख्यमंत्री चौहान ने हरश्रंगार और केसिया के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में मंदाकिनी सांस्कृतिक और समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ हरश्रंगार और केसिया के पौधे रोपे। प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने समिति की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। समिति पर्यावरण रक्षा के लिए कार्य करते हुए जन-जागरूकता का प्रसार भी कर रही है। साथ ही मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से आमजन को अवगत करवाने के लिए गतिविधियाँ की जाती हैं। संस्था जन-अभियान परिषद से संबद्ध है। महिला आयोग के साथ संगोष्ठियाँ और नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए हैं। मंदाकिनी उत्सव में पारम्परिक कठपुतली कला के प्रदर्शन, कविता और लोकगीत गोष्ठी के आयोजन भी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर भोपाल को पर्यावरण हितैषी संस्थाओं को निकट भविष्य में राजधानी में किसी स्थान पर एक साथ आमंत्रित कर सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।

 

See also  MP में चलेंगी हाईटेक सुगम बसें, CCTV से लेकर मोबाइल टिकट तक की सुविधा; रूट बदला तो बजेगा अलार्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *