हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत – प्रदेश के युवाओं के होंगे प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट

भोपाल
‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है। अब मध्यप्रदेश के युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे। हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को की। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है। इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री जी ने कही थी। कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान की तारीफ की और स्वस्थ रहने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए प्रदेश भर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे और इस अभियान की शुरुआत इंदौर से हो रही है। डॉ. विनीता कोठारी ने कहा कि इंदौर में जो सर्वे हुआ है उसके नतीजे को देखते हुए खासकर युवाओं के हेल्थ पैरामीटर पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। इसलिए अब हेल्दी मध्यप्रदेश इनीशिएटिव लॉन्च किया गया है। इन ढाई लाख लोगों में सम्मिलित 30 हजार में हर चौथा युवा प्री डायबिटीज स्टेज पर पाया गया। साथ ही 7.34 प्रतिशत युवाओं में थायराइड की समस्या सामने आई। करीब दो फीसदी लोगों का क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ था। वही 10% से ज्यादा युवा लीवर की बीमारी का शिकार हो सकते हैं, उनका एसजीपीटी का लेवल बढ़ा हुआ आया। 39.50% लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है वहीं 34 फ़ीसदी में ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आई। साथ ही बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई लेवल करीब साढे 33% युवाओं का ज़्यादा आया और करीब 18 प्रतिशत युवाओं में मोटापे की समस्या की पाई गई।

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अरुण अग्रवाल ने युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों और उसका लाइफस्टाइल से संबंध बताया। हेल्थ ऑफ इंदौर का अभियान सांसद सेवा संकल्प, सेंट्रल लैब, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मिलकर चलाया गया था। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के विधायकगण, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, अन्य वरिष्ठजन तथा इंदौर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

21 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

37 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

42 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

44 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

46 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

50 minutes ago