रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी नागदा-महू पैसेंजर ट्रेन में महिला के अंग मिले थे, जीआरपी के हाथ खाली

उज्जैन
 इंदौर रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में मिले महिला के शव के अंगों के मामले में उज्जैन स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन पर ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उज्जैन में इसके कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। जीआरपी स्टेशन पर लगे सभी 95 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में 8 जून की देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बैग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन हाथ और पैर गायब थे। शवों के हाथ-पैर 9 जून को ऋषिकेश स्टेशन पर खड़ी इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में मिले थे। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ था।

आशंका है कि उज्जैन स्टेशन पर ही महिला के अंगों को दोनों ट्रेनों में रखा गया

अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को सुराग मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन से ट्रेन में रखा गया था। 8 जून को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी।

इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बोरियों में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिया और रवाना हो गए। पुलिस कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जीआरपी के 17 और आरपीएफ के 78 कैमरे

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की ओर से 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं आरपीएफ के भी 78 कैमरे लगे हुए है। पुलिस अधिकारी सभी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। हालांकि जीआरपी टीआई मोतीराम का कहना है कि फुटेज खंगाली जा चुकी है। मगर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। इंदौर जीआरपी जांच कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: GRPtop-news

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

2 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

7 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

10 minutes ago
CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…

20 minutes ago
CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

24 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…

28 minutes ago