ग्वालियर में गर्मी का 77 साल का रिकार्ड का रिकार्ड टूटा

 ग्वालियर
 गर्मी के प्रचंड मार्च ने गुरुवार को 77 साल की गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया है। 31 मार्च 1945 को मार्च माह में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इसके बाद से मार्च में इतना तापमान कभी नहीं पहुंचा था। इस साल मार्च के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे रिकार्ड टूट गया। नया रिकार्ड भी बना दिया। तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड होने से शहर सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) की चपेट में रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के आसार जताए हैं।

राजस्थान से तेज गति से गर्म हवा आ रही है। ग्वालियर सहित पूरा अंचल भीषण गर्मी से झुलस रहा है। पांच घंटे तक शहर में सीवियर हीटवेव चलती रहीं। इससे दिन में लोग तीव्र लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। हवा भी 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है, जिससे गर्मी की चुभन बढ़ गई है। हर कोई गर्मी से बेहाल है। रात का भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। रात में भी ठंडक घटने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

See also  भोपाल मेट्रो के 500 मीटर दायरे में TDR का नया खेल, बढ़ेगी निर्माण क्षमता; रहवासियों की चिंता बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *