CG : आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल…

बीजापुर नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई है। पीड़ित महिला टोरा बीनने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा लगाई आईईडी की चपेट में आ गई। धमाके में महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग महिले जो कि, नड़पल्ली गांव में रहती है। आज सुबह वह गांव वालों के साथ हमेशा की तरह वनोपज संग्रहण के लिए जंगल गई हुई थी। तभी टोरा संग्रहण करते समय महिला का पैर नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ और महिला के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए थे।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
धमाका होने के बाद वहां मौजूद ग्रामीण किसी तरह महिला घर लेकर आए। जैसे ही मामले की जानकारी CRPF के जवानों को हुई तो वे जवान गांव पहुंचे और महिला को फौरन बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल, महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।दरअसल, पुलिस फोर्स लगातार उस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकलती रहती है। यही वजह है कि, नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इलाके में IED प्लांट कर रखते हैं। जिसकी जद में महिला आ गई। इस हादसे के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

See also  CG : गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *