मुख्यमंत्री चौहान ने केसिया और मौलका पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में सिंधु सेना के प्रतिनिधियों के साथ केसिया और मौलका पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंधु सेना के प्रतिनिधियों को चेटीचंड की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सिंधु सेना के सर्व राकेश कुकरेजा, दर्शन कुकरेजा, अनिल थारवानी, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सराठे और अतुल घेंटट ने पौध-रोपण किया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान को सिंधी संस्कृति की प्रतीक टोपी भेंट की।

आज लगाए गए मौलको संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

 

See also  MP Weather: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन-देवास समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *