मुख्यमंत्री चौहान ने निवास परिसर में रोपा आंवले का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रमदान भी किया।

आंवला का महत्व

आंवला को आयुर्वेद में अमृत फल या धात्रीफल कहा गया है। यह अनमोल गुणों का खजाना है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनेक लाभ हैं। आंवला न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है। विशेष रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन से संबंधित रोगों और पीलिया के उपचार में भी उपयोगी है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं।

 

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *