CG : बहादूर लड़कियों ने मनचला को सिखाया सबक, चप्पल से पीटा

जशपुर जिले में दो सगी बहनों ने एक मनचले युवक की चप्पल से पिटाई की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो देखकर लोग युवक को सबक सिखाने वाली दोनों बहादुर बेटियों को शाबाशी दे रहे हैं. दरअसल सन्ना थाने क्षेत्र के एक गांव में नशे ही हालत में एक युवक हमेशा रास्ते से आते जाते लड़कियों से छेड़छाड़ करता है. आज आदत से मजबूर युवक ने रास्ते में चल रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ किया तो दोनो बहनों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद दोनों बहादुर बहनों ने मनचले युवक को घर से पकड़कर निकाला और चप्पल से जमकर पिटाई की. साथ ही लड़कियों अब के बाद नहीं छेड़ने की नसीहत दी.

See also  प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *