शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही मध्य प्रदेश के लिए सौगातों का खोला पिटारा

भोपाल

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही मध्य प्रदेश के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ना सिर्फ केंद्रीय कृषि मंत्री हैं. बल्कि, ग्रामीण विकास मंत्रालय भी उनके पास है. व ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए अब एक नई सौगात शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के ग्रामीण वासियों को दी है.

  आपको बता दें जब से शिवराज सिंह चौहान केंद्र में गए हैं. केंद्रीय मंत्री बने हैं वह लगातार एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. कई घंटे काम करते हैं और तो और साथ ही साथ हर एक डिपार्टमेंट में ठीक से काम हो इसको भी लेकर वह सजक दिखाई दे रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की लिए जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश को लेकर बड़ी सौगत दे दी है.

मध्य प्रदेश को शिवराज की बड़ी सौगात

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह साझा किया है. लिखा है कि "ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो इसी संकल्प को पूरा करने के लिए आज कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की बैठक के दौरान पीएम जनमन योजना के तहत मध्य प्रदेश में 150 करोड़ की लागत की सड़कों को स्वीकृति दी गई है."

 "इस महत्त्वपूर्ण निर्णय से मध्य प्रदेश के आठ जिलों की 181 किमी लंबी 40 पक्की सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा और 44 असंबद्ध ग्रामीण बसावट को इसका सीधा लाभ मिलेगा"

ग्रामीण क्षेंत्रों में बनाई जाएंगी सड़के

आपको बता दें कि 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से यह सड़क बननी है. जो कि उन खास तौर पर उन जगहों पर बनेगी जहां पर कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है. ग्रामीण स्थलों की कनेक्टिविटी शहरी क्षेत्रों से हो और बेहतर कनेक्टिविटी हो इसके चलते इस योजना को लागू करने की बात शिवराज सिंह चौहान ने की है. इसका काम जल्दी किया जाएगा. इस योजना को मंजूरी शिवराज सिंह चौहान ने अपने ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहत दे दी है. यानी कि जल्द ही मध्य प्रदेश में गांव में भी जो है चमचमाती सड़कें दिखाई देगी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

भोपाल राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्‍प…

33 minutes ago
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…

37 minutes ago
बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

 बड़वानी  जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…

38 minutes ago
90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…

47 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर  शुरू किया…

1 hour ago
सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…

1 hour ago