मॉनसून की तेज हुई रफ्तार, प्रदेश में बारिश दिलाएगी लू से राहत

भोपाल

मध्यप्रदेश में प्री मानसून के चलते शुक्रवार सुबह भोपाल में 4.8 इंच तो सीहोर में दो घंटे में ही 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई। यहां सीवन नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। गुरुवार तक ये नदी सूखी थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून अब दाे से तीन दिन में एंटर हो सकता है। गुरुवार को यह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। अभी प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से मानसून प्रदेश में एंटर होगा। इनमें बालाघाट, बुरहानपुर, पांढुर्णा-बैतूल समेत दक्षिणी जिले शामिल हैं।'

गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून में एक्टिविटी देखने को मिली। यह 10 जून से एक जगह ठहरा था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ब्रांच के एक्टिव नहीं होने से ऐसा हो रहा था। इस कारण मध्यप्रदेश में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है, जबकि मानसून के आने की सामान्य तारीख 15 जून है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले 3-4 दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा, "अगले 4-5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना नहीं है।" अब तक लगभग पूरे जून में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। गर्मी ने रातों को भी लोगों को सताया।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रही।

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के आगमन की तिथि निर्धारित कर दी है। आपको बता दें कि पंजाब और दिल्ली के कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago