छत्तीसगढ़

CG : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, आदेश जारी

खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर को आखिरकार उनके पद से हटा दिया गया. इसका आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया. आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है.

बता दें कि एशिया की एकमात्र संगीत और कला की यूनिवर्सिटी कहीं जाने वाली इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति मोक्षदा ममता चंद्राकर अपनी नियुक्ति के बाद से ही विवादों में बनी रही. पहले तो इनकी नियुक्ति को लेकर कई प्रश्नचिन्ह खड़े हुए. इसके बाद यूनिवर्सिटी के ऑफ कैंपस को रायपुर में स्थापित करने का भी आरोप इन पर लगा, जिसका स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ. स्थानीय निवासियों ने मशाल रैली निकाली. काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. खैरागढ़ बंद भी रखा.

वर्तमान में छुईंखदान के राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने भी सत्याग्रह कर कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. ऐसे में राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से ममता चंद्राकर को कुलपति पद से हटा दिया है और आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल कार्यालय ने सत्याग्रही रिटायर्ड शिक्षक बीआर यादव से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद ये त्वरित कार्रवाई की गई है.

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…

12 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…

14 minutes ago
महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

19 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…

19 minutes ago
मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…

28 minutes ago