छत्तीसगढ़

CG : स्कूटी से शराब परिवहन, नेशनल हाईवे में युवक अरेस्ट

रायगढ़ मुखबीर सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की पेट्रालिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 पर घेराबंदी कर इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महुआ शराब अवैध बिक्री के लिये इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर लेकर ग्राम किरीतमाल की ओर आ रहा है । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल किरीतमाल पहुंचकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । थाना भूपदेवपुर की पेट्रोलिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 के समीप घेराबंदी कर संदेही स्कूटी चालक को शराब तस्करी करते पकड़ा गया । संदेही अपना नाम डिगाम्बर साहू पति गजानंद साहू उम्र 31 वर्ष साकिन किरीतमाल थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ बताया जिसके कब्जे से दो-दो लीटर क्षमता वाले पांच कोल्डड्रिंक बॉटल में भरा कुल 10 लीटर महुआ शराब पाया गया जिसे डिगाम्बर साहू द्वारा अवैध बिक्री के लिए परिवहन करना बताया।

आरोपी डिगाम्बर साहू से 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹1,000 रूपये तथा एक लाल रंग की इलेक्ट्रानिक स्कूटी क्रमांक CG-13 AS-4533 कीमती ₹70,000 कुल जुमला किमती ₹71,000 का जप्त कर आरोपी पर थाना भूपदेवपुर में अप.क्र. 65/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जप्त इलेक्ट्रानिक स्कूटी को पुलिस राजसात की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा । शराब रेड कार्रवाई में थाना भूपदेवपुर के प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक मुरली पटेल, बोधराम सिदार और विजय पटेल शामिल थे ।

kgnews

Recent Posts

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

24 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

32 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

50 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

53 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

12 hours ago