गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने डोर-टू-डोर नागरिकों से किया सम्पर्क

दतिया

गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया नगर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर नागरिकों से सम्पर्क किया। जन सम्पर्क के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में नागरिकों से रू-ब-रू होकर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और मिलने वाले लाभ का फीडबैक भी लिया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह और तीर्थ-दर्शन योजना पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने कन्या विवाह योजना की राशि 51 हजार रूपये से बढ़ाकर 55 हजार रूपये कर दी है और यह योजना 21 अप्रैल से प्रारंभ होगी।

 

See also  सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को ₹624 करोड़ की सौगात, नलखेड़ा में बनेगा 108 फीट ऊंचा मां बगलामुखी देवी-लोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *