शिवपुरी जिले में भी करोड़ों की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

शिवपुरी

शिवपुरी जिले में भू-माफियाओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। रविवार को शिवपुरी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यावाही को अंजाम दिया है। ग्राम सतनवाड़ाखुर्द में नेशनल हाईवे से लगी शासकीय भूमि पर साबिर खान ने अतिक्रमण कर रखा था। पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए नोटिस  भेजा गया था परंतु संबंधित द्वारा अपना अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नेशनल हाईवे से लगी लगभग 7 बीघा बेशकीमती जमीन को पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मुक्त कराया गया है। मुक्त भूमि की कीमत लगभग एक करोड़ 30 लाख रूपये है।

 

See also  सीएम डॉ. मोहन यादव बोमा स्थल पहुंचे, कृष्णमृग और नीलगायों के स्थानांतरण अभियान का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *