बालाघाट
सिवनी जिले में हुई 54 गायों की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि बालाघाट में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ हिंदू समाज ने आज बंद की घोषणा की है, जिसके समर्थन में बसें, पेट्रोल पंप और सभी दुकानें बंद हैं। साथ ही शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बस स्टैंड पर खड़ी हैं बस
बंद की घोषणा के बाद बालाघाट में बसें नहीं चल रही हैं। सुबह से ही बसें अपने-अपने स्टैंड पर खड़ी हैं। ऐसे में जो यात्री दूसरे शहरों से आए हैं, उनको वाहन नहीं चलने से काफी परेशानी हो रही है।
54 गायों की हत्या के बाद लिया बंद का निर्णय
बता दें कि 19 जून की शाम को सिवनी जिले के दोंदावानी, पिंडरई, धूमा और केवलारी क्षेत्र में करीब 54 गायों की धारदार हथियार से हत्या कर, उन्हें नदी में फेंका गया था।
इस घिनौनी घटना को देखते हुए पूरे हिंदू समाज की भावना आहत हुई है और आक्रोश बढ़ा है। इसी के विरोध में आज पूरे बालाघाट में बंद का निर्णय लिया गया।
तोड़े जाएं अवैध कब्जे
शुक्रवार को बंद को लेकर आयोजित की गई बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया बालाघाट जिला भी गोतस्करी को लेकर हमेशा की चर्चा में रहता है। गो हत्या रोकने के उद्देश्य से ही आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
विरोध प्रदर्शन कर गो हत्या रोकने के लिए कड़ा नियम बनाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही गो हत्या करने वाले आरोपितों के अवैध कब्जों व मकानों को भी तोड़ने की कार्रवाई की मांग करेंगे। बंद के दौरान काली पुतली चौक पर आमसभा का आयोजन भी किया गया है।
गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही । सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला…
रायपुर । राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम…
रायपुर । अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा…
रायपुर । अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके…
रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…
बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों…