प्रदेश में सरकार चलाएगी नशामुक्ति अभियान-CM शिवराज

नर्मदापुरम

पूर्व CM उमा भारती मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग लगातार कर रही हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीधे शब्दों में दे दिया। CM ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं होगी। सरकार इसके बदले प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाएगी। नर्मदापुरम के माखन नगर पहुंचे CM ने कहा- पीने वाले तो जुगाड़ लगा ही लेते हैं। नशा नाश की जड़ है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो धीरे-धीरे अपना गांव और प्रदेश नशामुक्त हो जाएगा। इस मामले में आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

CM​​ ने ये बात माखननगर (पुराना नाम बाबई) में कही। वे राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती समारोह में पहुंचे थे। माखननगर गौरव दिवस के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार अकेली पूरा प्रदेश नहीं बना सकती। सरकार और समाज को मिलकर सोचना पड़ेगा। CM ने कहा- मध्यप्रदेश का गेहूं निर्यात होगा। दिल्ली में इस सिलसिले में आज मीटिंग करने जा रहा हूं। दो बैठकें पहले भी कर चुका हूं।

शिवराज बोले- शठे शाठ्यं समाचरेत्

शिवराज ने साथ ही कहा- अपराधियों को दफन करना जरूरी है। सिर्फ जेल भेजना पर्याप्त नहीं है। जेल गए और जमानत पर आ गए। ऐसा तोड़ूंगा कि जीने के लायक नहीं बचेंगे। आर्थिक कमर तोड़ देंगे। उन्होंने श्लोक पढ़ा- शठे शाठ्यं समाचरेत् यानी दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार करना चाहिए। ये एक नीति वाक्य है जिसका उल्लेख महाभारत में बिदुर और घृतराष्ट्र के बीच संवाद में आया है। ये बिदुर नीति का भाग है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *